फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी से जनकपुरधाम तक रेल सफर शुरू: गोरखपुर पहुंचने पर यात्रियों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

Mon, 23 Nov 2026 07:20 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गाड़ी संख्या 04295 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम नई स्पेशल ट्रेन ने सोमवार को अयोध्या धाम से अपनी पहली यात्रा शुरू की। मनकापुर और बस्ती होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंची। यह ट्रेन नरकटियागंज-रक्सौल-जयनगर होते हुए जनकपुरधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
गाेरखपुर जंक्शन पहुंची अयोध्या-जनकपुरधाम साप्ताहिक ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई नई स्पेशल ट्रेन सोमवार को गोरखपुर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे भी कुछ यात्रियाें ने लगाया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के पहुंचने पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार भी मौजूद रहे। पहली बार इस ऐतिहासिक रेल यात्रा का हिस्सा बने यात्रियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विज्ञापन

Trending Videos

यात्रियों का स्वागत करते रेलवे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाड़ी संख्या 04295 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम नई स्पेशल ट्रेन ने सोमवार को अयोध्या धाम से अपनी पहली यात्रा शुरू की। मनकापुर और बस्ती होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां से 5:40 बजे प्रस्थान कर ट्रेन पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी और जयनगर कस्टम यार्ड होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन के आगमन पर यात्रियों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें