फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेट्रोल पंप के केबिन से 1.41 लाख चोरी, मालिक के बारे में पूछने के बहाने घुसा चोर, देखें वीडियो

Mon, 23 Nov 2026 03:16 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बाइक नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चिलुआताल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के केबिन से एक लाख 41 हजार 819 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी पेट्रोल पंप मालिक के बारे में पूछताछ करने के बहाने केबिन में दाखिल हुआ और कर्मचारी को बातचीत में उलझाकर काउंटर की दराज में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

Trending Videos

घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दो बार केबिन के अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। वह कर्मचारी से बातचीत करता रहा और मौका मिलते ही दराज में रखी बिक्री की पूरी रकम लेकर निकल गया।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बाइक नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें