फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गरीब बेटियों के सौदेबाजों के मददगारों की तलाश में दबिश, दो को भेजा जा चुका है जेल

Mon, 27 Nov 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस दो आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। इस मामले में प्रशांतदीप और उसके साढ़ू सूरज की तलाश चल रही है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीब बेटियों के सौदेबाजी के आरोप में जयकरन उर्फ डॉक्टर और प्रियंका को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उनके दो और मददगारों की तलाश में जुटी है। उनके पकड़े जाने के बाद पुलिस बयान लेगी और फिर उसी आधार पर युवती को खरीदने आए बेलीपार के युवक को भी आरोपी बनाया जा सकता है। आरोपियों की तलाश में सर्विलांस की मदद से लगी पुलिस टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों के घर पर दबिश भी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरेली के सिरौली मुगलपुर का राजकुमार अपने फुफेरे भाई शिवपुरी सिरौली के प्रशांतदीप और फूफा के साथ गोरखपुर आया था। भटहट में जयकरन और प्रियंका ने उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया था। इसके बदले में प्रशांतदीप ने 65 हजार रुपये राजकुमार से लिए थे।

भटहट से एक युवती को कार में बैठाकर प्रियंका ने भेज दिया। उसने युवती से कहा कि असुरन पर उतर जाना। उधर, कार सवार राजकुमार और उसके साथियों को बताया कि बरेली ले जाकर इस युवती से शादी कर लेना। कार बेतियाहाता में पहुंची। तभी युवती शोर मचाने लगी। लोगों ने राजकुमार और उसके साथियों को पकड़कर कैंट थाना पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में बरेली के राजकुमार को गोरखपुर बुलाने वाले जयकरन और उसकी मददगार प्रियंका को जेल भेजा है। अब प्रशांत दीप और उसके साथी की तलाश की जा रही है। इन्हीं के पकड़े जाने के बाद राजकुमार के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस दो आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। इस मामले में प्रशांतदीप और उसके साढ़ू सूरज की तलाश चल रही है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें