फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: अब जनता भी रखेगी नगर निगम के निर्माण कार्यों पर नजर, गुणवत्ता की करेगी जांच

Sun, 11 Sep 2022 07:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अब नगर निगम के कार्यों की गुणवत्ता पर जनता भी नजर रखेगी। शासन द्वारा नगर निगम को कार्यदायी संस्था बनाने के बाद नगर आयुक्त ने काम की गुणवत्ता जांच के लिए नया प्रावधान कर दिया है। इसके तहत मोहल्ला निर्माण समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में 123.7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 146 कार्यों के निर्माण को मंजूरी दी है। साथ ही नगर निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निर्माण कार्य को तेजी से करने के साथ गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रावधान किया है।

इसके तहत नगर निगम में शामिल गांवों में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए पब्लिक ऑडिट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए मोहल्ला निर्माण समिति गठित की जाएगी। यह कमेटी सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता व देखरेख पर नजर रखेगी। जिस भी सड़क का निर्माण होगा, उसके पहले और अंतिम सिरे के बीच के लोगों को समिति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


 पब्लिक ऑडिट के दौरान ही अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित न हो।


 

विज्ञापन

जिले से बाहर भी काम कराने का मिलेगा अवसर

नगर आयुक्त ने बताया की नगर निगम कार्यदायी संस्था के रूप में उभर रहा है। इसके अंतर्गत समस्त अधिकारियों व अभियंताओं को तेजी से कार्य कराने होंगे। इस दौरान व कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे जिससे नगर निगम को इस कार्य के अलावा गोरखपुर से बाहर कार्य कराने कराने के अवसर भी प्राप्त हो सके।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के कार्य को कराने की जिम्मेदारी नगर निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में दी है। कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए निर्माण कार्य वाले इलाकों में मोहल्ला निर्माण समिति गठित की जाएगी।

त्वरित आर्थिक योजना से बनेगी बेतियाहाता की सड़क
शासन ने त्वरित आर्थिक योजना के अंतर्गत के जिन 146 कार्यों के निर्माण को स्वीकृति दी है, उनमें बेतियाहाता वार्ड की सड़क शामिल है, जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने जलभराव के बीच बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। इसके तहत 1.02 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 28 फलमंडी पुलिस बूथ के पीछे से मिर्जापुर दुर्गा मंदिर होते हुए राजीव नगर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें