फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले माह भेजा जाएगा छपरा-बाराबंकी थर्ड लाइन के सर्वे का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रेनों की बढ़ी संख्या के चलते अब जरूरी हो गई है बाराबंकी-छपरा के बीच थर्ड लाइन
विज्ञापन

- कैंट स्टेशन की सेकेंड एंट्री के लिए निर्माण कार्य समेत अन्य परियोजनाओं में आएगी तेजी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ-छपरा रेल मार्ग पर ट्रेनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते तीसरी लाइन जरूरी हो गई है। बाराबंकी से छपरा के बीच तीसरी लाइन बिछाने पर सहमति भी बन चुकी है। जून के दूसरे सप्ताह में इसके सर्वे के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही कैंट स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। जून में ही सरदारनगर और बैतालपुर स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का भी ट्रायल होगा।
एनईआर में गोरखपुर व आसपास के स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें डोमिनगढ़ से कुसुम्ही तक तीसरी लाइन, कैंट से कप्तानगंज के बीच दूसरी लाइन बनाने, छपरा-लखनऊ के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का काम प्रमुख है। इसके अलावा छपरा से बाराबंकी के बीच तीसरी लाइन के लिए सर्वे, कैंट स्टेशन पर सेकेंड एंट्री गेट निर्माण समेत कई परियोजनाओं का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

सातवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद जब आचार संहिता खत्म होगी, तो उसके बाद इन लंबित परियोजनाओं के काम में तेजी आ जाएगी। थर्ड लाइन और ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का काम अधूरा रहने से हर दिन गोरखपुर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच होगी इंटरलाॅकिंग
फरवरी में ही डोमिनगढ़ से गोरखपुर के बीच लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया था। अब इसकाे इंटरलाॅक किया जाना है। चुनावी व्यस्तता और खलीलाबाद समेत कई जगह ब्लॉक दिए जाने के कारण इसकी इंटरलाॅकिंग के लिए ब्लॉक नहीं मिल पा रहा है। लखनऊ-छपरा मुख्य मार्ग होने के चलते यहां दिए जाने वाले ब्लॉक से बड़ी संख्या में ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका है। इसीलिए रेल प्रशासन कोशिश कर रहा है कि जून में जब स्पेशल ट्रेनाें का लोड कुछ कम होगा और यात्रियों का दबाव भी घटेगा। तब इसे इंटरलाॅक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें