फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती को टोकने पर प्रोफसर पर हमला, केस दर्ज

Sat, 18 Dec 2021 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताए गए बाइक नंबर के माध्यम से युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर सेंट एंड्रयूज कॉलेज परिसर में युवक-युवती को आपत्तिजनक हरकत में देखकर टोकने पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुग्रह तिवारी पर शनिवार को हमला करने का मामला सामने आया है। छात्रसंघ चौराहे पर रोककर मनबढ़ों ने प्रोफसर की कार का शीशा तोड़ दिया। प्रोफेसर के कार से बाहर आने पर उनसे हाथापाई शुरू कर दी। राहगीरों को जुटता देख मनबढ़ फरार हो गए। एसोसिएट प्रोफेसर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ कर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेंट एंड्रयूज कॉलेज में अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुग्रह तिवारी शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपनी कार से छात्रसंघ चौराहे की तरफ जा रहे थे। एक नर्सिंग होम के सामने वह कार लेकर पहुंचे थे कि तभी दो बाइक सवार तीन युवक पहुंचकर कार को रोक दिए।

प्रोफेसर के कार रोकने पर कॉलेज में हुई घटना को लेकर बदसलूकी करने लगे। अभी प्रोफेसर उनको समझा ही रहे थे कि मनबढ़ उनके कार के शीशे पर पत्थर से हमला कर तोड़ दिए और हाथापाई शुरू कर दिए। राहगीरों को एकत्र होता देख बाइक सवार मनबढ़ वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद एसोसिएट प्रोफेसर ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। बताया कि शनिवार को कॉलेज कैंपस में एक लड़का और एक लड़की आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। उनको ऐसी हरकत से मना करते हुए कॉलेज से बाहर जाने को कहा। इसके बाद तुरंत ही दोनों बाहर चले गए।

आशंका है कि इसी वजह से उनकी कार रास्ते में रोककर मनबढ़ों ने हमला किया है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताए गए बाइक नंबर के माध्यम से युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें