गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के पार्ट टाइम पीएचडी प्रवेश का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी 19 से 23 जून तक प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को कुल 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। परिणाम प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान और हिंदी विभाग में चार-चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा समाजशास्त्र में तीन, वनस्पति विज्ञान, रक्षा अध्ययन, जंतु विज्ञान, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, शिक्षा शास्त्र, शारीरिक शिक्षा व विधि विभाग में दो-दो, इलेक्ट्रॉनिक्स, भूगोल व व्यवसाय प्रशासन विभाग में एक-एक अभ्यर्थी का चयन पार्ट टाइम पीएचडी के लिए हुआ है।