फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रियंका ने खुदकुशी ही की थी, पर क्यों, यह साफ नहीं

Wed, 08 Sep 2021 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

होमसाइंस की छात्रा की डीडीयू में मिली थी फंदे से लटकी लाश , कैंट पुलिस दर्ज हत्या केे केस में लगाएगी फाइनल रिपोर्ट।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की बीएससी होम साइंस की छात्रा प्रियंका की हत्या नहीं हुई थी, उसने खुद ही फंदे से लटककर खुदकुशी की थी। एफएसएल रिपोर्ट आ गई है, जिसमें खुदकुशी की बात सामने आई है। प्रियंका की लाश गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गृह विभाग के स्टोर रूम में 31 जुलाई को फंदे से लटकती मिली थी। हालांकि प्रियंका ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? अब तक की तफ्तीश में यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन दर्ज हत्या के केस में पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


उधर, छात्रा के पिता अब भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। वह हत्या की बात दोहराते हुए पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज की रहने वाली प्रियंका के पिता की तहरीर पर गृह विभाग के विभागाध्यक्ष और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

हालांकि, पीएम रिपोर्ट ने आत्महत्या की तरफ इशारा किया था, लेकिन मामले में हो रहे विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम से घटना का री क्रिएशन कराया था। 11 अगस्त को लखनऊ से आई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की थी। टीम ने दीक्षा भवन स्थित छात्रा के परीक्षा कक्ष से मौत स्थल तक का निरीक्षण किया। प्रियंका के शव के वजन के बराबर की डमी के सहारे घटना को री-क्रिएट किया। जानने का प्रयास किया गया कि ट्यूब लाइट का हुक डमी का वजन उठाने में सक्षम है या नहीं। अब मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट भी खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि प्रियंका की मौत के मामले में एफएसएल रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट भी खुदकुशी की तरफ इशारा कर रही है। रिपोर्ट की कॉपी विवेचक को भेज दी गई है। वह अध्ययन कर केस में आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें