फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: बस्ती की बेटी प्रियंका ने योग में किया कमाल, मिला पहला स्थान

Fri, 25 Jun 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम में ली थी हिस्सा, ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी हुए थे शामिल।
विज्ञापन
प्रियंका यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभा न तो स्थान का न धन की मोहताज होती है। खेल व अन्य क्षेत्र में लोगों ने जिले का गौरव बढ़ाया है, मगर अबकी योग में अपनी प्रतिभा के बल पर बस्ती की बेटी प्रियंका यादव ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


हुआ यह कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक संस्था की ओर से ऑनलाइन योग पोस कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन और ऑनलाइन स्पीच कंपटीशन आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए थे।

प्रतियोगिता के ऑनलाइन योग पोस कंपटीशन में प्रियंका का योग विलक्षण पाया गया। इसके चलते प्रियंका को पहला स्थान मिला है। गौर ब्लाक के सुकरौली गांव निवासी प्रियंका यादव ने बताया कि संस्था के जरिए प्रतियोगिता में हिस्सा ली थी। इसमें योग के साथ स्पीच भी दिया था।
विज्ञापन


इन सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन संबंधित क्षेत्र के अनुभवी लोगों से कराया गया था। जिसके तहत पोज कंपटीशन में पहला स्थाना मिला है। इसके अलावा दिल्ली की दिव्या को द्वितीय व सिंधुश्री को तीसरा और शुभम मिश्र को चौथ एवं प्रयागराज के हिमांशु दुबे को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

क्लब के संयोजक डॉ. यथार्थ शुक्ल ने बताया कि परिणाम में प्रियंका को पहला स्थान मिला है। हर साल योग फॉर वेलनेस थीम को दृष्टिगत रखते हुए युवा आयुर्वेद मिशन के तहत इन आयोजनों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराया जाता है।

प्रियंका ने बताया कि योग क्षेत्र में बेहतर करके जिला समेत प्रदेश का नाम बढ़ाना ही मकसद है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर पिता राम चरन यादव, राम कवल यादव, अनिल, प्रीति आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें