शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शहर के प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाने का पहला मौका अगर आप के हाथ से छूट गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग की Rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
10 जून से दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। जरूरतमंदों के बच्चों के लिए पहले चरण के लिये आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी। मगर लॉकडाउन की वजह से शासन ने समय सीमा को तीन बार आगे बढ़ाया।
इसके लिए 3000 लोगों ने आवेदन किया है। जबकि गलत जानकारी की वजह से 800 आवेदन फार्म निरस्त कर दिया गया है। पहले चरण के लिए लॉटरी के माध्यम से 8 जून को स्कूल का आवंटन होगा। 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए लॉटरी 15 जुलाई को निकली जाएगी। 30 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।