फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में 7 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 73

Thu, 04 Jun 2020 04:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक कुल केस 73 हो चुके हैं। गुरुवार को दोपहर में दिल्ली मुंबई से आए सात कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गनीमत रहा कि दिल्ली से आने वाला एक व्यक्ति अपने गांव नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन


इस वजह से उसके गांव को सील नहीं किया गया है। बीते 31 मई को दिल्ली से कामगार जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा स्क्रीनिंग सेंटर पहुंचा, जहां तापमान अधिक मिलने पर नमूना लेकर उसे क्वारंटीन में रख दिया गया। जांच रिपोर्ट 4 मई को दोपहर में आई।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 31 मई को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट 4 मई को दोपहर में मिली है, जिसके अनुसार सात नमूना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिला एक व्यक्ति दिल्ली से आया है, जो अपने घर परासखाड़ फरेंदा नहीं गया था। स्क्रीनिंग सेंटर से उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। अब उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरंदरपुर लक्ष्मीपुर, मिठौरा, नटवा जंगल, परसिया इंद्रपुर, कैंपियरगंज, सिरौली निचलौल, जम्मूहरा कला गांव के रहने वाले एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इनको इलाज के लिए कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। यह सभी मुंबई एवं दिल्ली से 31 मई को आए। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 73 हो गए हैं।

  • अब तक कुल पॉजिटिव--73
  • ठीक हुए--30
  • मृतक--01
  • एक्टिव केस--42


संक्रमित व्यक्ति के परिवार के छह सदस्य क्वारंटीन
निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी एक प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट में बदलते हुए सील कर दिया गया। साथ ही उसके परिवार सहित छह लोगों को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मिश्रौलिया में बहुआर चौकी प्रभारी बृजेश सिंह पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग को सील कर दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले प्रवासी श्रमिक परिवार के 6 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने तक सभी क्वारंटीन में रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें