फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बंदी की बस्ती जेल में मौत, तबियत खराब होने पर अस्पताल में किया गया था शिफ्ट

Sun, 29 Nov 2020 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बंदी की जिला कारागार बस्ती में तबीयत बिगड़ने से रविवार को मौत हो गई। बखिरा थाना अंतर्गत दुर्गजोत निवासी रहीम उर्फ मुन्ना (77) को 16 जून 2018 को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि उसके खिलाफ बखिरा थाने से पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास व अन्य मामलों में आरोपी रहीम ने 28 नवंबर शनिवार को कमजोरी व सांस लेने में परेशानी की शिकायत की।

जेल अस्पताल में इलाज शुरू हुआ। तबियत में सुधार न होने पर देर रात करीब 11.30 बजे जिला कारागार से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें