फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का कार्यकाल गरीब कल्याण को समर्पित :युधिष्ठिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले संगठनात्मक कार्य संपर्क महा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में देश महा शक्ति बनने की तरफ अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार का ऐतिहासिक वर्ष पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई गरीब कल्याण की योजनाएं विश्व में चर्चा का विषय बनी हैं। आज भारत विश्व गुरु की भूमिका में है। यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम में कहा कि आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले संगठनात्मक कार्य संपर्क महा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन वार्ता करनी है। मॉनिटरिंग टीम को लगातार जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है। बैठक में शेषमणि त्रिपाठी, राम उजागिर शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, केएम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, नीरज दुबे, दुर्गेश, चंचला शुक्ला, विनय कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष केबी सिंह, शहंशाह आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें