फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का आगमन: गोरखपुर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहन प्रतिबंधित

Thu, 06 Jul 2023 10:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

पीएम मोदी के आगमन को लेकर शहर में सुबह 11 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान शहर में किसी भी मार्ग से भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शाम छह बजे के बाद सभी रूट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को आगमन पर आमजन की सुविधा को देखते हुए रूट डायवर्जन रहेगा। शहर में सुबह 11 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान शहर में किसी भी मार्ग से भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने बताया कि यह डायवर्जन शाम तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


शहर के बाहर यहां खड़े होंगे वाहन

  • शहर में सुबह 11 बजे से भारी वाहन का नगर में किसी भी मार्ग से प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • लखनऊ एवं वाराणसी की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें नौसड़ तिराहे पर खड़ी होंगी।
  • सिद्धार्थनगर एवं सोनौली से आने वाली प्राइवेट बसें बरगदवा में खड़ी होंगी।
  • महराजगंज जिले से आने वाली प्राइवेट बसे खजांची चौराहा के पास खड़ी होंगी।
  • बिहार, कुशीनगर व देवरिया से आने वाली प्राइवेट बसे मदन मोहन मालवीय इंजिनियरिंग कालेज के पास खड़ी होंगी।
  • पिपराइच मार्ग से आने वाली सभी प्राइवेट बसें जेल बाईपास रोड पर खड़ी होंगी।


इसे भी पढ़ें: सात को गोरखपुर से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, शेड्यूल जारी

विज्ञापन

 

शहर के अंदर दोपहर 1.30 बजे से प्रभावी रहेगा डायवर्जन

गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला।
  • बिहार एवं कुशीनगर से आने वाली चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर रामनगर करजहां से हाइवे से उतरकर खोराबार बाईपास मार्ग होकर अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • खोराबार देवरिया बाईपास से कूड़ाघाट की तरफ वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा ये वाहन सिक्टौर चिड़ियाघर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • असुरन से कालीमंदिर की तरफ वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, ये वाहन कौवाबाग, रेलवे अंडरपार होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा के तरफ मार्ग परिवर्तन कर ये वाहन आंबेडकर चौराहा की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
  • शास्त्री चौराहा से वाहनों का मार्ग परिवर्तन कर ये वाहन आंबेडकर चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल पेट्रोल पम्प तिराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, ये वाहन विजय चौक से सुमेर सागर होते हुए आगे जाएंगे।
  • विजय चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ का वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, ये वाहन सुमेर सागर एवं अलीनगर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
  • घोष कम्पनी चौराहा से गीता प्रेस मेन गेट एवं लालडिग्गी मार्ग पर वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, वाहन थाना कोतवाली एवं नखास चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • नखास चौराहा से रेती चौराहा एवं घंटाघर से रेती रोड पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • लालडिग्गी बंधा मोड़ से कोई भी वाहन (अधिकारियों के अतिरिक्त) लालडिग्गी चौराहे की और नहीं जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर गीता प्रेस सजकर तैयार, अब पीएम मोदी का है इंतजार
 

बंधा होते हुए जा सकेंगे ये वाहन

  • साहबगंज मण्डी तिराहा से वाहन लालडिग्गी चौराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • गणेश टी कंपनी (साहबगंज मंडी) की दुकान से राजस्थान अतिथि (गीता प्रेस) भवन के तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन वर्जित रहेंगे।
  • लालडिग्गी बंधा मोड़ से कार्मिशियल या अन्य प्राइवेट वाहन नेहरू पार्क तिराहा की तरफ नही जाएंगे।
  • साहबगंज मंडी बंधा मोड पेट्रोल पंप से कार्मिशियल भारी या हल्के वाहनों का प्रवेश साहबगंज मण्डी की तरफ वर्जित रहेगा।
इसे भी पढ़ें: आसमानी खतरे से बचाएगी दामिनी, मोबाइल फोन करेगा सचेत
 

इस मार्ग से जा सकेंगे जनप्रतिनिधि, पुलिस व मीडिया

गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
  • वीआईपी या जनप्रतिनिधियों के वाहन हावर्ट बंधा से प्रवेश कर मछली मंडी बड़ा पार्किंग में पार्क होंगे।
  • पुलिस के दो पहिया वाहन ज्योतिबा राव फुले छात्रावास बंधा के बगल में पार्क होंगे।
  • पुलिस के चार पहिया वाहन अंध विद्यालय कैम्पस में पार्क होंगे।
  • मीडिया के दो पहिया वाहन नेहरू पार्क के बाउंड्री के बगल में पार्क होंगे।
  • पुलिस पीएसी एवं अर्द्वसैनिक बल के बड़े वाहन इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास बंधे के किनारे खड़े होगे।
  • अन्य चार पहिया वाहन राजकीय आईटीआई कालेज कैम्पस (लालडिग्गी) में खड़े होगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से लखनऊ जाना हुआ और आसान, वंदे भारत ट्रेन का रूट फाइनल

इस मार्ग से जा सकेंगे गीताप्रेस के आमंत्रित अतिथि

गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
  • गोरखनाथ, तिवारीपुर, सुरजकुंड क्षेत्र से आने वाले आमंत्रित अतिथि इलाहीबाग पम्पिंगंसेट तिराहा से बंधा पेट्रोल पम्प से बाये मुडकर साहबगंज मण्डी होते हुए गीताजंली होटल मार्ग पर वाहनों को पार्क कर गीता प्रेस के पिछले द्वार से प्रवेश करेगें।
  • मोहद्दीपुर एरिया एवं गोलघर एरिया से आने वाले आमंत्रित अतिथि शास्त्री चौराहा, घोष कम्पनी चौराहा, थाना कोतवाली, नखास चौक, खुनीपुर चौराहा से साहबगंज मण्डी होते हुए गीताजली होटल मार्ग पर वाहनों को पार्क कर गीता प्रेस के पिछले द्वार से प्रवेश करेगें।
  • अमर उजाला तिराहा, टीपीनगर, नौसड़ एवं गीडा क्षेत्र से आने वाले आमंत्रित अतिथि हावर्ट बंधा के रास्ते इण्डियन ऑयल पेट्रोल टंकी से दाहिने मुड़कर साहेबगंज बाजार पार करते हुए गीता प्रेस उत्तरी गेट से प्रवेश करेंगे और वाहन गीतांजलि होटल रोड पर पार्क करेंगे।

इसे भी पढ़ें: माफिया विनोद उपाध्याय को जिले के आसपास तलाश रही पुलिस, लोकेशन मिला नेपाल में
विज्ञापन

इस मार्ग से जा सकेंगी एंबुलेंस

  • एंबुलेंस बीआरडी मेडिकल कॉलेज से खजांची असुरन, कालीमंदिर तिराहा से गोलघर चौराहा से दाहिने मुड़कर विजय चौराहा, अग्रसेन तिराहा, टाउनहाल तिराहा से घोष कम्पनी चौराहा सदर अस्पताल जाएगीं एवं सदर अस्पताल से मेडिकल कालेज इसी रास्ते से जाएंगी।
  • बीआरडी मेडिकल कालेज से एम्स जाने एवं आने वाली एंबुलेंस वाया मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • नौसड़ की तरफ से आकर बीआरडी मेडिकल कालेज जाने वाली एंबुलेंस वाया पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कौवाबाग चौकी से असुरन होकर आवागमन करेंगी।
  • नौसड़ की तरफ से जिला चिकित्सालय आने वाली एंबुलेंस टीपी नगर बेतियाहाता, शास्त्री चौक होकर जिला चिकित्सालय जाएंगी।
  • किसी भी एंबुलेंस के आवागमन में समस्या होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर - 8081208538 पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें