फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्थानांतरण: गोरखपुर में 378 का सत्यापन पूरा, 11 आपत्तियों पर फैसला आज

Mon, 28 Sep 2020 09:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले से जनपदीय स्थानांतरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए कुल 438 आवेदन पूर्व में मिले हैं। इनमें से 378 शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर हुए 60 शिक्षक अपनी आपत्ति सोमवार तक दर्ज करा सकते हैं। इनमें से 11 शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनके भाग्य का फैसला एडी बेसिक की अगुवाई में बनी स्थानांतरण समिति के समक्ष आज होगा।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को स्थानांतरण की सूची जारी होगी। परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए बीते वर्ष अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए काफी संख्या में शिक्षकों ने अपने पसंदीदा जिले में जाने के लिए आवेदन किया था।

हालांकि बाद में इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। शिक्षक संगठन लगातार अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग करते रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 24 सितंबर से 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


1003 शिक्षकों के पद हैं खाली
जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद के लिए कोई जगह नहीं खाली है। प्राथमिक में सहायक अध्यापक के लिए 601 रिक्तियां हैं। उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक के लिए 391 व प्रधानाध्यापक के 11 पद रिक्त हैं। यह प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें