फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: मगहर भी जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चार जून को आएंगे गोरखपुर

Mon, 23 May 2022 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार जून को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह पांच जून को मगहर स्थित संत कबीर की समाधि स्थली जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संतकबीर नगर के मगहर भी जाएंगे। वह संत कबीर की समाधि स्थली पर जाकर पूजा कर सकते हैं। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे, फिर साथ-साथ रहेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार जून को गोरखपुर आएंगे। वह गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर सकते हैं। जिला प्रशासन के पास अब तक जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक, राष्ट्रपति चार जून को गोरखपुर में ही रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

पांच जून को राष्ट्रपति गोरखपुर से ही संतकबीरनगर के मगहर जाएंगे। मगहर से वाराणसी जाना है। वाराणसी से लखनऊ आएंगे। छह जून को राष्ट्रपति लखनऊ में विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। हालांकि, राष्ट्रपति के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक नहीं की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

टल सकता है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम

राष्ट्रपति के दौरे की वजह से भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण समारोह  टल सकता है। यह समारोह चार जून को ही प्रस्तावित है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिस्सा लेना है। राष्ट्रपति के दौरे की जानकारी पार्टी आलाकमान को दी जा चुकी है।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति चार से छह जून तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ज्यादातर कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। लिहाजा, सिक्टौर इलाके में बने नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण समारोह जून तक दूसरे सप्ताह में कराया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को ही मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें