फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में शोध पात्रता परीक्षा संपन्न, 87 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन से शोध पात्रता परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा-2025 (रेट) के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा। दूसरे दिन 26 विषयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसमें 87 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार को सुबह के सत्र में कुल 431 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 376 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे। सायंकालीन सत्र में कुल 455 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 396 उपस्थित व 59 अनुपस्थित रहे। पहले दिन शुक्रवार को 20 विषयों के लिए दो पालियों में परीक्षा हुई थी। कोशिश है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में शोध पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा के सफल और शुचितापूर्ण संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने परीक्षा को व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, नियंता मंडल, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें