फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना की तैयारी तेज, GDA उपाध्यक्ष ने की मीटिंग

Thu, 30 Nov 2023 12:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

बैठक में स्थानीय स्तर से एश्प्रा लाइफ स्पेस, केके कंस्ट्रक्शन, आर्चिड एसोसिएट्स, गैलेंट लाइफ स्पेस के प्रतिनिधि शामिल हुए। ओमेक्स समूह एवं एमआर समूह के प्रतिनिधि जूम के जरिए ऑनलाइन जुड़े थे। विकासकर्ताओं ने बैंक गारंटी में संशोधन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना को लांच करने की तैयारी तेज कर दी गई है। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी होने के बाद बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष के कार्यालय में पहली प्री बिड मीटिंग हुई।

विज्ञापन


इसमें शामिल विकासकर्ताओं (डवलपर) ने कालोनी को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। उपाध्यक्ष ने उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि संशोधित प्रारूप वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छह दिसंबर को दूसरी प्री बिड मीटिंग होगी।

बैठक में स्थानीय स्तर से एश्प्रा लाइफ स्पेस, केके कंस्ट्रक्शन, आर्चिड एसोसिएट्स, गैलेंट लाइफ स्पेस के प्रतिनिधि शामिल हुए। ओमेक्स समूह एवं एमआर समूह के प्रतिनिधि जूम के जरिए ऑनलाइन जुड़े थे। विकासकर्ताओं ने बैंक गारंटी में संशोधन करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इसे कम कर पूरे समय के लिए जमा करा लिया जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया पर कार्रवाई: माफिया बुलडोजर देखकर भागे, जीडीए के संग पब्लिक खुद बनाएगी सपनों का घर

विज्ञापन

इस दौरान आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी में सभी खेलों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। पहले साल किए जाने वाले निर्माण को भी कम करने की जरूरत बताई। इस कालोनी को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए प्रवेश एवं निकास द्वार वाला बनाने की सलाह दी गई। उनकी ओर से पूरी तरह से निर्माण कराने की बजाय भूखंड बेचने की अनुमति भी मांगी गई।

कालोनी में 50 प्रतिशत हरित क्षेत्र रखने पर चर्चा हुई। यह योजना भी खोराबार टाउनशिप की तरह भूमि मुद्रीकरण के आधार पर विकसित की जानी है। बैठक में जीडीए की ओर से प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें