फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Murder: रंजिश में ही की गई थी प्रधान के देवर की हत्या, एक गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मरने से पहले घायलावस्था में धीरज ने पुलिस को बयान दे दिया था। इस बयान को पुलिस ने रिकॉर्ड भी किया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य कई नाम भी धीरज ने पुलिस को बताए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के पनिका की प्रधान के देवर धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी डॉ. प्रभाकर वर्धन राज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं मामले में फरार मुख्य अभियुक्त सत्येंद्र राज पर एसएसपी ने मंगलवार की देर रात 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में प्रधान पति विनोद पांडेय की तहरीर पर सत्येंद्र राज, सर्वजीत राज, उनके दोनों बेटों डॉ. प्रभाकर वर्धन राज, हर्षवर्धन राज के खिलाफ केस दर्ज किया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात में धीरज पांडेय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके चचेरे भाई विनोद पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। उधर, सोमवार शाम को धीरज पांडेय का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस प्रशासन के मौजूदगी घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई और परिजनों ने 50 लाख मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस के काफी समझाने पर भी परिजन तैयार नहीं हो रहे थे। मंगलवार को सहजनवां से भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को ही पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी को सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मरने से पहले धीरज ने दे दिया था बयान
मरने से पहले घायलावस्था में धीरज ने पुलिस को बयान दे दिया था। इस बयान को पुलिस ने रिकॉर्ड भी किया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य कई नाम भी धीरज ने पुलिस को बताए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगीं हैं।

जनप्रतिनिधियों ने ढांढस बंधाया, अफसर रहे मौजूद
विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक जीएम सिह, प्रभाकर दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, शव के अंत्येष्टि से इनकार की सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी ट्रैफिक एमपी सिह, सीओ कैंपियरंगज अजय कुमार सिह, थानेदार मानवेन्द्र पाठक, तीन प्लाटून पीएसी सहित अधिक संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग, पूर्व उप मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय व राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने लखनऊ में मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात कर सहजनवां में हुए धीरज पांडेय की हत्या की जानकारी दी। ज्ञापन देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे, परिवार को शस्त्र लाइसेंस, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की गई। करुणेश ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव को पत्रक जारी कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, विकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें