फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेट्रोल छिड़ककर चौकीदार के पुत्र को जिंदा जलाया, मौत से पहले वीडियो पोस्ट कर बताए आरोपियों के नाम

Mon, 18 Oct 2021 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

मृतक ने वीडियो में पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मारने वालों का नाम बताया है। वीडियो में वह सभी आरोपियों को पहचानने की बात कह रहा है। यह भी कह रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के समीप वाली गली से भागे हैं।
विज्ञापन
मृतक विजय प्रताप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव के चौकीदार के पुत्र को कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। आग की लपटों से घिरे युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन व पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई और उसे सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। चर्चा है कि रंजिश में युवक के साथ यह घटना हुई है।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी उत्तम यादव गांव के चौकीदार हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार को उनका बेटा विजय प्रताप यादव (21) मूर्ति विसर्जन में गया था। परिजनों के मुताबिक, घर आने के बाद नौ बजे भोजन कर बरामदे में चारपाई पर सो गया। रात 12 बजे के करीब कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर बिस्तर में आग लगा दी और गली के रास्ते भाग निकले। नींद टूटने पर विजय कुछ समझ पाता तब तक वह आग की लपटें में घिर गया। वह बुरी तरह से झुलस गया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े घर व पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई और सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 90 प्रतिशत झुलसे विजय प्रताप यादव की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में गांव के ही युवकों का नाम बताया
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विजय प्रताप यादव ने वीडियो मेें पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मारने वालों का नाम बताया है। वीडियो में वह सभी आरोपियों को पहचानने की बात कह रहा है। यह भी कह रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के समीप वाली गली से भागे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गांव से फरार हैं। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

जल्द पर्दाफाश नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : ओपी यादव
जिंदा जलाकर मारने की घटना के बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव ने सीओ को पत्रक देकर घटना के जल्द पर्दाफाश की मांग की है। कहा है कि भाजपा सरकार में आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना बता रही है कि पुलिस प्रशासन का अपराधियों पर कोई भय नहीं है। अगर जल्द घटना का खुलासा नहीं होता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें