12 सितंबर - ग्रुप ए - सुबह 9-12 बजे - 278145
ग्रुप ई1, ई2 - 2: 30-5: 30 बजे - 66306
13 सितंबर - ग्रुप बी से जे - 9-12 बजे - 22597
ग्रुप के1 से के8 - 2: 30-5: 30 - 23846
कुल अभ्यर्थी - 390894
4 सितंबर से मिलेगा एडमिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चार सितंबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें परिषद की वेबसाइट पर अपने लॉगइन आईडी का इस्तेमाल करना होगा।
सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त, 1200 स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 390894 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब चार हजार सीटें मौजूद हैं।
महिला राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से कोरोना संकट को देखते हुए एक बार फिर प्रवेश परीक्षा के समय में बदलाव किया है। ये परीक्षाएं अब 12 और 13 सितंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी। इसके लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची शासन को भेज दी गई है।