वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। वहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैट लॉक दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा।
पीड़ितों ने बताया कि एक खाली जमीन दिखाकर उन लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी कराई। रजिस्ट्री के नाम पर 5 से 10 लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में किसी को जमीन नहीं मिली। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।