प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।