फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नाबालिग दुल्हन को पुलिस ने बचाया, चाइल्ड लाइन को सौंपा

Thu, 17 Sep 2020 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाबालिग के साथ शादी कर अपने साथ ले जा दूसरे जनपद के लोगों के चंगुल से हनुमानगंज पुलिस ने छुड़ा लिया। नाबालिग दुल्हन को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया। उसे ले जा रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। मां ने रजामंदी से बरेली जनपद में शादी तय कर दी। बरेली से आए दूल्हे के साथ बुधवार की रात में लड़की की शादी कर दी गई। गुरुवार को दूल्हा व उसके परिजन लड़की को लेकर बरेली लौट रहे थे कि हनुमानगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी करके ले जाने के आरोप में पनियहवा तिराहे के पास लड़की को रोक कर लिया। मौके से दूल्हा व उसके परिजन फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग होने के चलते लड़की को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रभारी एसओ विकास सिंह ने बताया कि लड़की को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें