फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में 28 नए मिले पॉजिटिव, 72 लोगों ने कोरोना को दी मात

Thu, 17 Sep 2020 08:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि निरंतर जारी है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में भी 28 नए पॉजिटिव मरीज मिले। राहत देने वाली बात यह रही कि इनकी संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4308 हो गई है। वहीं 72 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 3786 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1920 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1892 निगेटिव और 28 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले लोगों में दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से पांच, कसया दो, पडरौना से दो, तमकुही से पांच, कुबेरस्थान से चार, रामकोला से दो, हाटा से एक, सेवरही से एक, कप्तागनगंज से एक, मोतीचक से दो और अन्य क्षेत्रों से दो मरीज हैं।

इन्हें लेकर अब तक कराई गई 91648 लोगों की जांच में 4308 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 72 मरीज जांच के बाद स्वस्थ पाए गए, जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3786 हो गई है। एक्टिव केस 494 हैं। इसके अलावा अब तक 28 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि लक्ष्मीपुर के लेवल-1 अस्पताल में 538 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं, जिनमें 433 ठीक हुए हैं और सात भर्ती हैं। जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में बने लेवल-2 अस्पताल में भर्ती कराए गए 131 मरीजों में 92 ठीक हुए हैं तथा 10 का इलाज चल रहा है, जबकि होम आइसोलेशन में 3387 मरीज रखे गए, जिनमें से 2972 स्वस्थ हुए और 415 अभी भी होम आइसोलेट हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण दर 4.70 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 87.88 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.649 प्रतिशत है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें