गोरखपुर में लोगों के गायब मोबाइल फोन को खोजने में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बुधवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा की मौजूदगी में 55 लोगों को मोबाइल फोन सौंपा गया। मोबाइल फोन वापस पाकर सभी के चेहरे खिल गए। लोगों ने पुलिस की सराहना की। कहा कि मिलने की उम्मीद ही छोड़ दिए थे। एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सभी मोबाइल फोन खोजे गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुई बाजार के मदन चौधरी, तुर्कमानपुर निवासी रोहित कुमार, सहारा इस्टेट निवासी श्रवण यादव, वृंदावन टावर के राकेश कुमार, पुर्दिलपुर के कृष तिवारी, गुलरिहा के हिमांशु त्रिपाठी, आजादनगर के प्रवीण सिंह, बरगदवां के देवेश त्रिपाठी, सोहगौरा के दुर्गेश त्रिपाठी, तुर्कमानपुर के मोहम्मद समीम, रामजानकीनगर के चंद्रभूषण मिश्र, हरपुर के अश्विनी सिंह, राप्तीनगर के मोलई सिंह, पीएसी कैंप के अमृत वर्मा, मझौरा के प्रदीप यादव, कुशीनगर की संध्या, बड़गो के विकराल, सुरक्षा अधिकारी एयरपोर्ट विजय कुमार, खजनी के पवन, केशवकुरहा के यदुनाथ, रायगंज की दीपशिखा, राप्तीनगर की कार्तिके, चिलुआताल के रामपाल, पिपराइच के सूर्यांश, कुशीनगर के अंकुर, बांसपुर के प्रमोद, बांसगांव के अर्जुन मौर्या, चौरीचौरा के गुड्डू, खुर्रमपुर के ज्ञानवीर, रामगढ़ताल क्षेत्र के महेंद्र, झंगहा के राम, सौरभ मणि, जटेपुर के संतोष, राजी जगदीश के जितेंद्र, राप्तीनगर के ओमप्रकाश, रामप्रवेश, रुस्तमपुर के विशाल, जयप्रकाश, प्रदुम्न, गुलरिहा की नीतू यादव, पुर्दिलपुर के हर्ष कुमार, मेजर अवनीत, उमेश कुमार, पीटीएस के भृगुनाथ, रोहित यादव, अजीत कुमार, आजाद चौक की उर्मिला, महिला थाना की नेहा सिंह, विनोद कुशवाहा का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है।