बस्ती जिले की पुलिस महकमे में महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंदर में खलबली मची हुई है। हालात ऐसे हैं कि एसपी दफ्तर सील, लालगंज थाना मुंडेरवा से संबंध, वाल्टरगंज के सिपाही पर एफआईआर दर्ज की गई।
कारण यह रहा कि संक्रमित होने के बावजूद उसने बिना किसी को बताए ड्यूटी की। यह है पुलिस महकमे का सूरतेहाल। जिसके कंधे पर सुरक्षा-व्यवस्था का सारा भार है, वह खुद भी बीमार है। अब कहा जा सकता है कि अब मदद कौन करे सरकार..!
इसे भी पढ़ें- मृत वृद्ध की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में नहीं किया गया था भर्ती
पिछले हफ्ते संतकबीरनगर से बस्ती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को महुली रोड पर लालगंज थाने के मथौली के आसपास सरेराह मनबढ़ों ने घेर लिया था। डॉक्टर थाने पर मदद की गुहार करते रहे लेकिन पुलिस तब पहुंची जब हमलावर भागकर छिप चुके थे।