फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, मारपीट के पीड़ित ने जहर खाकर दी जान

Tue, 17 May 2022 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में मृतक की पत्नी ने कैंपियरगंज पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इस वजह से पति ने जान दे दी। इसे बाद आनन-फानन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं शव के अंतिम संस्कार से परिवार ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैंपियरगंज इलाके के विशंभरपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक ने रविवार रात को जहर खाकर जान दे दी। मृत युवक की पत्नी का आरोप है कि मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


कार्रवाई न होने और पिटाई से आहत पति ने आत्मघाती कदम उठाया। उधर, सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा। पुलिस ने अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने इनकार कर दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। 

आरोप है कि विशंभरपुर निवासी राजू साहनी (28) को जमीन संबंधी विवाद में शनिवार को गांव के मोलहु यादव, विकास यादव और बेचू यादव ने बेरहमी से पीट दिया था। मृतक की पत्नी सुभावती ने बताया कि राजू शिकायत करने थाने पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


परेशान राजू साहनी घर आए और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन लेकर अस्पताल गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। मौत के बाद आरोप लगे तो पुलिस ने मारपीट के तीनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, बलवा और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। 

मृतक की पत्नी का आरोप है कि मारपीट के बाद मामला कैंपियरगंज पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे चोटिल राजू निराश हो गए और आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मामले में आरोपियों के साथ ही पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

दूसरी तरफ, एसएसआई राकेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब घर पहुंची तो युवक जहरीला पदार्थ निगल चुका था। युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी की देखरेख में जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें