फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन हंट: पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे गोरखपुर के 1100 बदमाश, चलाया जा रह है खास अभियान

Thu, 15 Jul 2021 08:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ऑपरेशन-15 के दौरान नहीं लगा कोई सुराग, अब लापता बदमाशों के लिए चलाया जाएगा ऑपरेशन हंट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के 1117 बदमाश पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऑपरेशन-15 के तहत डोजियर भराने के दौरान इन लापता बदमाशों की सूची तैयार की गई है। अब इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन हंट चलाए जाने का फैसला लिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने सभी थानेदारों को अभियान चलाकर इन बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर जिले के बदमाशों की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए ऑपरेशन 15 के तहत डोजियर भरा जा रहा था। इसमें बदमाश वर्तमान में क्या कर रहा है और उसकी आजीविका का क्या साधन है, के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही थी।

अभियान के दौरान जिले के 1117 बदमाशों की खोज पुलिस नहीं कर पाई। ये न तो घर पर मिले और न ही इनके बारे में उनके घरवालों को कोई जानकारी है। इसके बाद इन लापता बदमाशों की तलाश के लिए ऑपरेशन हंट चलाए जाने का फैसला लिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि 1100 से ज्यादा बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है इनके लिए ऑपरेशन हंट चलाया जाएगा।
विज्ञापन


थानेवार लापता बदमाशों की संख्या
कोतवाली: 43, राजघाट: 58, तिवारीपुर: 74, कैंट: 59, खोराबार: 47, रामगढ़ताल: 64, गोरखनाथ: 145, शाहपुर: 67, कैंपियरगंज: 10, पीपीगंज: 11, सहजनवां: 27, चिलुआतल: 18, गीडा: 38, चौरीचौरा: 11, झंगहा: 39, पिपराइच: 49, गुलरिहा: 48, बांसगांव: 19, गगहा: 74, बेलीपार: 10, गोला: 57, बड़हलगंज: 46, उरुवा: 7, बेलघाट: 13, खजनी: 35, सिकरीगंज: 26, हरपुर बुदहट: 2

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें