फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का दिया भरोसा, निर्भीक होकर करें मतदान

Fri, 04 Feb 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उपजिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में थाना प्रभारी विवेक मलिक, चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने सुरक्षा बलों के साथ नगर पंचायत के चौराहे से बड़े हनुमान मंदिर तक रूट मार्च शुरू किया।
विज्ञापन
रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, पुलिस की सक्रियता और बढ़ती जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल ने बृहस्पतिवार को कस्बे में रूट मार्च चुनाव में शांति की अपील की। मतदाताओं से कहा गया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।

विज्ञापन

 
उपजिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में थाना प्रभारी विवेक मलिक, चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने सुरक्षा बलों के साथ नगर पंचायत के चौराहे से बड़े हनुमान मंदिर तक रूट मार्च शुरू किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए निर्भीक होकर मतदान करने को कहा गया।

जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के नयागांव, फुलवरिया, जिंदापुर, तुर्कवलिया, बेलघाट आदि चौराहों तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों ने रूट मार्च किया। अगुवाई पीपीगंज थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने की। सभी से निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही गई। इस दौरान जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, दीपक सिंह यादव, रमेश यादव, अमित राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पाली प्रतिनिधि के अनुसार घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस ने घघसरा, जाल्हेपार, नेवास, बनकटिया, समधिया सहित दर्जनों गांवों में रूट मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान एसआई ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, अंकित यादव, अभिषेक पांडेय शामिल रहे।

चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी के जवानों के साथ वाहनों से भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

बृहस्पतिवार को एसडीएम अनुपम कुमार मिश्रा व सीओ आखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी सुबोध कुमार, एसआई मदन मोहन मिश्रा, प्रदीप सिंह, अवधेश पांडेय मौजूद रहे।

अराजकतत्वों को दी कड़ी चेतावनी

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को बेलीपार पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने बेलीपार, बिस्टौली बुजुर्ग, मझिगावा, कनईल, हरदिया, कसिहार, मलाव, बेला, डवरपार सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में रूट मार्च कर अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी दी। थानाध्यक्ष दिलिप कुमार पांडेय ने कस्बा और क्षेत्रवासियों को लाउडस्पीकर के जरिए बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले, वोटरों पर दबाव बनाने वाले, मतदान केंद्र के आसपास गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं वोटिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति फर्जी मतदान करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बांसगांव राहुल भाटी, गगहा थानाध्यक्ष जयंत सिंह, बांसगांव थाना प्रभारी विवेक मलिक, कांस्टेबल रितेश यादव, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें