फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के साथ साझा किया मंच: टिकट कटने के बाद खुलकर बोले नगर विधायक, 'अब पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाऊंगा'

Fri, 04 Feb 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ. आरएमडी बोले-मुख्यमंत्री को रिकार्ड अंतर से जीत दिलाने का लक्ष्य,  टिकट कटने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ मंच साझा करते हुए नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने के बाद विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल बृहस्पतिवार को पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर आए। विधायक ने कहा कि अब वे पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने बूथ के ज्यादातर वोट योगी आदित्यनाथ को दिलवाएंगे। इस बार की जीत एतिहासिक होगी। देश में जीत का एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

विज्ञापन


भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से डॉ. आरएमडी अग्रवाल के नाराजगी की चर्चा चल रही थी। टिकट कटने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. आरएमडी को न्योता भी दिया था। इस मामले में विधायक कुछ खुलकर बोल भी नहीं रहे थे, लिहाजा लोगों ने अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाला।

अब विधायक ने मंच साझा करके साफ कर दिया कि भाजपा की ही राजनीति करेंगे। कहीं और नहीं जाएंगे। विधायक ने कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ को यूपी के 402 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करना है। उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। गोरखपुर की चिंता छोड़ देनी है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गोरखपुर में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। योगी की प्रत्याशिता से नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें