कुशीनगर के स्थानीय थाना क्षेत्र के शिव सरया-समउर मार्ग स्थित नहर के समीप पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। चार पहिया वाहन से बिहार ले जा रहे पांच गोवंशों को मुक्त कराया गया।
शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तमकुहीराज पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन पशु तस्करों को प्रतिबंधित गोवंश के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एक पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि दो को पुलिस टीम ने दौड़ा कर हिरासत में लिया। तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पांच गोवंश, एक वाहन बरामद किया।