फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से भाग रहा बदमाश कीचड़ में गिरा, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Mon, 13 Jul 2020 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण के पास भाग रहा बदमाश बाइक फिसलने से गिर गया। पीछा करते समय दारोगा की भी बाइक गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर थाने से पहुंची फोर्स ने पीछा कर एक बदमाश को धान के खेत में दबोच लिया। दरोगा को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दारोगा रामचंद्र राय जंगल धूषण में गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे तमंचा दिखाते हुए भागने लगे। दारोगा ने बाइक से पीछा किया। परतावल रजवाहा के पास नहर की पटरी खराब होने के कारण बदमाश बाइक लेकर गिर गए।

दारोगा भी वहीं पर फिसल कर कीचड़ में गिर गए। नहर की पटरी पर सन्नाटा अधिक होने के कारण दारोगा वापस एक निजी क्लिनिक पर पहुंचे। सूचना पाकर क्षेत्र में गश्त कर रहे पिपराइच व भटहट चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बताने पर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह धान के खेत में छिपा था। दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पकड़े गए बदमाश को इलाज कराकर थाने ले जाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें