गोरखपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तरंग ओवरब्रिज के पास दो युवकों को दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपियों की पहचान कैंट इलाके के अलहदादपुर निवासी हर्षित गुप्ता और गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी निवासी बलराम कुमार भारती के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रणधीर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी बीच मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि तरंग ओवरब्रिज के पास दो बदमाश अवैध असलहों के बारे में बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तरंग ओवरब्रिज पर पहुंची और दोनों को पकड़ ली। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किया गया।