फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में में रैली निकाल रहे थे सपा कार्यकर्ता, पूर्व विधायक सहित कई गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 10:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सहजनवां।

सार

  • कृषि कानून के विरोध में सहजनवां में रैली निकालते समय पुलिस ने सपाइयों पर की कार्रवाई
  • पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, विधायक बोले-केंद्र सरकार किसान विरोधी
विज्ञापन
रैली निकाल रहे सपाइयों व पुलिस में नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानून के विरोध में रैली निकाल रहे सपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह 10 बजे पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। पूर्व विधायक व कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर भीटी रावत चौराहे पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने पूर्व विधायक के अलावा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य राम जतन यादव, अधिवक्ता इंद्रेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। सपा किसानों के साथ है। केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रेम यादव, अजीत, रवि निषाद, अमलेश पासवान, दुर्गा शंकर, सनी निषाद, हर्ष श्रीवास्तव, राम मिलन प्रधान, अरविंद, पतिराज, हरि यादव, सुग्रीव चौहान, नंदलाल, सुधीर सिंह, मोनू कनौजिया, सुनील, मोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए रणनीति बनाई

बिना मास्क लगाए रैली निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल के नेतृत्व में सातवें दिन भी ब्लॉक के सिलहटा, पकड़ीहा, विशुनपुरा, दुल्हरा, दिवा इत्यादि गांवों में पदयात्रा निकाली।

मुन्नीलाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार हमेशा किसानों की उपेक्षा करती है। देश का किसान आने वाले समय में भाजपा को जवाब देने का काम करेंगे। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह सैंथवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, राम नक्षत्र यादव, शत्रुजीत त्रिपाठी, विद्यानिवास यादव, राकेश यादव, मोहन यादव, विपिन यादव, जनार्दन यादव, सोनू यादव, गोविंद यादव, महेश यादव, सत्यदेव, रामप्रीत, सोनू भारती, विनय, जयसिंह यादव उपस्थित रहे।
 
सपा के कौड़ीराम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामओजर मौर्या की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की सफलता की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय करते हुए रामप्रवेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं लेकिन सरकार लगातार उन्हें बदनाम करने का कार्य कर रही है। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर मद्धेशिया, अनुराग श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडेय, ओमकार ओम उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें