फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चेन स्नेचिंग गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 25 चोरी के मोबाइल बरामद

Fri, 10 Jan 2020 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राह चलते लोेगों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने और महिलाओं से चेन लूटने के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को रामगढ़ताल पुलिस ने बुधवार की रात करीब आठ बजे देवरिया बाईपास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान झारखंड के महराजपुर निवासी प्रदीप कुमार और तीनपहर बाऊपुर निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 25 मोबाइल फोन और एक बाइक व चार सौ रुपये बरामद किया है। सभी मोबाइल लूट और चोरी के हैं। बाइक को ये लोग लूट व चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सीओ कैंट सुमित शुक्ला और रामगढ़ताल इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार की रात को अपराधियों की धरपकड़ में लगे हुए थे। तभी मुखबिर से इनके बारे में सूचना मिली। पुलिस की टीम देवरिया बाईपास तिराहे पर इंतजार करने लगी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान झारखंड के प्रदीप और कुंदन के रूप में हुई।

एसपी सिटी ने बताया कि इनके पकड़े जाने से रामगढ़ताल इलाके में हुई तीन घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। इनका एक गिरोह है, सभी खासकर झारखंड, बिहार और यूपी के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज आदि जिलों में घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये शहर में आकर धर्मशाला, सराय आदि में रहते हैं और झपट्टा मारकर मोबाइल व महिलाओं के गले से चेन लूट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम मेें इंस्पेक्टर के साथ दरोगा विनय पांडेय, मनीष यादव, सिपाही रामकुमार, कमलेश, बंका, देवानंद, अंकित और सचिन कु मार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें