अब पुलिस माफिया की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। अजीत शाही, विनोद उपाध्याय, राकेश यादव की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की भी तैयारी है। पुलिस ने संपत्ति के ब्योरे के लिए जीडीए, राजस्व विभाग को पत्र जारी कर मदद मांगी है। इन माफिया और उनके परिवार के लोगों के नाम पर दर्ज संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में भूमाफिया को मिट्टी में मिलाने की तैयारी, पुलिस ने विनोद-सुधीर के उठाए गुर्गे
अजीत शाही रंगदारी के केस में जेल में हैं, लेकिन विनोद और राकेश यादव अभी बाहर हैं। विनोद और उसके भाई संजय पर भी रंगदारी का केस दर्ज है तो वहीं राकेश यादव के खिलाफ भी एक शख्स ने जमीन कब्जा कर रंगदारी मांगने का नया आरोप लगा दिया है। फिलहाल, पुलिस अब राकेश के खिलाफ आई तहरीर की सत्यता जांच जा रही है। खबर है कि जल्द ही इस मामले में उसके खिलाफ रंगदारी का केस भी दर्ज किया जा सकता है।
माफिया के संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जीडीए, राजस्व विभाग से पुलिस मदद ले रही है। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ