सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार अरुण वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण सड़क खोदी गई।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव निवासी सपा नेता मोनू दुबे के घर पहुंची पुलिस ने सोमवार को उनके घर के सामने सड़क खुदवा दी। सपा नेता मोनू दुबे की पत्नी अंकिता दुबे जिला पंचायत सदस्य हैं और पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार की प्रस्तावक हैं।
विज्ञापन
पुलिस एक दिन पहले रविवार को मोनू दुबे के घर से नंबर नहीं लिखे होने को आधार बताकर उनकी गाड़ी उठा ले गई थी। बांसी के तहसीलदार अरुण वर्मा, नायब तहसीलदार गौरव के नेतृत्व में भारी संख्या में तीन जेसीबी के साथ पहुंची पुलिस बल ने सपा नेता के घर के सामने पोखरे के किनारे बने शौचालय व दो पेड़ को अतिक्रमण बता कर ध्वस्त कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार अरुण वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण सड़क खोदी गई। पीडब्ल्यूडी की सड़क जर्जर थी, इस कारण खोद दी गई, पुनः बनाई जाएगी।