जनता दर्शन के दौरान गोरखपुर के खोआ मंडी से पहुंचे एक फरियादी की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी क्रोधित हो उठे। उन्होंने कहा कि खुद 10 साल पहले उन्होंने खोआ मंडी से भू-माफियाओं को भगाकर फरियादी को कब्जा दिलाया था। फिर किसकी प्रश्रय पर भू-माफिया ने दोबारा फरियादी की जमीन जबरन कब्जा कर वहां निर्माण शुरू करा दिया और प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने क्यों नहीं कार्रवाई की।