फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कवि अरुण देव को मिला दूसरा देवेंद्र कुमार बंगाली कविता सम्मान

Mon, 18 Jul 2022 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

निर्णायक समिति ने कहा कि कवि अरुण देव हमारे समय की युवा रचनाशीलता के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। कविता , आलोचना और साहित्य की पत्रकारिता के माध्यम से इन्होंने हिंदी के समकालीन साहित्य-वातावरण में अपनी एक जरूरी उपस्थिति ही नहीं दर्ज कराई है, बल्कि उसे प्रेरित और प्रभावित भी किया है।  
 
विज्ञापन
कवि अरुण देव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमचंद साहित्य संस्थान द्वारा दिया जाने वाला दूसरा देवेंद्र कुमार बंगाली कविता सम्मान इस वर्ष हिंदी कवि अरुण देव को दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए  प्रेमचंद साहित्य के निदेशक प्रोफेसर सदानंद शाही ने बताया कि देवेंद्र कुमार बंगाली की स्मृति में दिया जाने वाले कविता सम्मान के लिए अवोदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


तीन सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से अरुण देव के नाम की संस्तुति की है। स्वप्निल श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली समिति में प्रो अनिल राय (हिंदी विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय) तथा सुप्रसिद्ध आलोचक प्रोफेसर रघुवंश मणि बतौर सदस्य मौजूद थे।
 
अरुण देव के नाम की संस्तुति करते हुए निर्णायक समिति ने कहा कि कवि अरुण देव हमारे समय की युवा रचनाशीलता के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। कविता , आलोचना और साहित्य की पत्रकारिता के माध्यम से इन्होंने हिंदी के समकालीन साहित्य-वातावरण में अपनी एक जरूरी उपस्थिति ही नहीं दर्ज कराई है, बल्कि उसे प्रेरित और प्रभावित भी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें