प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए गोरखपुर जिले में स्थापित किए गए 13 ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया। अब ये सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिए गए हैैं। इसका लाइव प्रसारण किया गया। विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए, जहां जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, इनमें से 13 तैयार हो गए हैं। इनकी तैयारियों का परीक्षण भी हो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद बृहस्पतिवार को सीधे बेड पर ऑक्सीजन पहुंचने लगा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सभी डाक्टर्स, स्टाफ नर्स समेत मेडिकल स्टाफ इसके संचालन के लिए ट्रेंड किए जा चुके हैैं। एसीएमओ डॉ. एनके प्रसाद ने बताया कि राजकीय होमियोपैथी कॉलेज और सीएचसी चरगावां के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सीएम के हाथों किए जाने की संभावना है।
वर्चुअल उद्घाटन के समय विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, शीतल पांडेय, संगीता यादव, विमलेश पासवान, मेयर सीताराम जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, बीआरडी मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट व क्षमता
हॉस्पिटल बेड क्षमता (एलएमपी)
100 बेड टीबी हॉस्पिटल 100 400
जिला अस्पताल 100 960
जिला अस्पताल 205 1000
जिला महिला अस्पताल 200 1000
सीएचसी चौरीचौरा 50 500
सीएचसी हरनही 50 300
सीएचसी कैंपियरगंज 40 300
महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी 200 600
बीआरडी मेडिकल कॉलेज 1750 1000
सीएचसी बांसगांव 30 166
एम्स 100 400
बीआरडी मेडिकल कॉलेज 1750 2000
रेलवे हॉस्पिटल 25 400
बांसगांव सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. विमलेश पासवान, रमेश, संजय सिंह, जीतेंद्र सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सैनी, डॉ. महेश कुमार, सीपी जोशी, तहसीलदार संजय सिंह, प्रभात सिंह, अविनाश सिंह, ईओ कमलेश शाही, सीएचसी चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संगीता यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसएन त्रिपाठी, डॉ सर्वजीत प्रसाद, डॉ पूर्णिमा यादव, डॉ रितु गुप्ता, विनोद शर्मा, राजकुमार गुप्ता, संजय तिवारी, योगेंद्र जायसवाल, चंदन पासवान और कैंपियरगंज सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक फतेह बहादुर सिंह, चिकित्साधीक्षक भगवान प्रसाद, एसडीएम विकास सिंह, ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, मनोरंजन सिंह, मो. आकिब, महेंद्र चौहान, राजेश सिंह, गणेश दत्त त्रिपाठी, संगम द्विवेदी, ओमप्रकाश जायसवाल, राहुल सिंह, राजेश चौबे, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन पीएम द्वारा किया गया है। उद्घाटन के बाद सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैैं, जो इलाज के दौरान मददगार साबित होंगे। - डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ