फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया अभिवादन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पंडाल

Thu, 04 Feb 2021 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली से ही चौरीचौरा शताब्दी समारोह का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक डाक टिकट भी जारी किया। इस दौरान पीएम ने भोजपुरी में अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। जैसे ही उन्होंने 'गुरु गोरक्षनाथ की धरती को प्रणाम करत बाड़ी' से अभिवादन शुरू किया पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने संबोधन में देवरहा बाबा को भी याद किया।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब पीएम, भोजपुरी में गोरखपुर एवं उसके आस-पास के जिलों के लोगों का अभिवादन किए। इसके पहले 2014 में मानबेला में आयोजित चुनावी जनसभा और फिर 2016 में खाद कारखाना परिसर में नए खाद कारखाना और एम्स के शिलान्यास मौके पर भी उन्होंने भोजपुरी में अभिवादन के साथ अपनी बात शुरू की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार भी देगा खाद कारखाना, एम्स में मिलेगा बेहतर इलाज

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में कारखाने बंद हो रहे थे। अस्पताल बीमार पड़े थे, बेरोजगारी बढ़ रही थी। मगर भाजपा सरकार ने गोरखपुर में नए खाद कारखाने का निर्माण कराया जिसका जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा। इससे किसानों को तो लाभ मिलेगा ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। गोरखपुर एम्स बन जाने से अब लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इलाज भी सस्ता होगा।

पीएम ने कहा कि दशकों तक इंसेफेलाइटिस की बीमारी पूरे पूर्वांचल के लिए अभिशाप बनी हुई थी मगर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा ने न इस बीमारी पर काबू पाया बल्कि इसे खत्म करने के कगार पर है। दुनिया की कई संस्थाएं इस प्रयास की सराहना कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की एक बड़ी समस्या सड़क थी। लोगों को छोटी सी दूरी तय करने में भी घंटो का समय खर्च करना पड़ता था। अब चारों तरफ फोरलेन और सिक्सलेन का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू समेत विभिन्न शहरों के लिए 10 फ्लाइटों की सेवा मौजूद है। कुशीनगर एयरपोर्ट टूरिज्म सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम करेगा। यह विकास आत्मनिर्भरता के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें