फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर दौरा: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को यादगार बनाने की प्रशासन ने शुरू की तैयारी, यहीं से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम

Wed, 15 Sep 2021 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

18 अक्तूबर को आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, खाद कारखाने और एम्स का करेंगे लोकार्पण। तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में खाद कारखाना परसिर में हुई बैठक।

 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री 18 अक्तूबर को गोरखपुर आ सकते हैं। वह यहां खाद कारखाना और एम्स का लोकार्पण करने के साथ ही गोरखपुर समेत पूर्वांचल को कई अन्य सौगात भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री यहां बड़ी जनसभा भी करेंगे। चुनाव से ठीक पहले आयोजित होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम और जनसभा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहीं से प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद करेंगे। यही वजह है कि प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है और कोई चूक नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खाद कारखाना के प्रशासनिक भवन में डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ ही जनसभा स्थल, वहां आने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था, सड़कों को दुरुस्त करने और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन समेत सभी विभाग अभी गोपनीयता रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सब कुछ पूरी तरह से तय हो जाने के बाद ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी एयरपोर्ट से पहले एम्स आएंगे। एम्स का लोकार्पण करने के बाद खाद कारखना परिसर में कारखाने का लोकार्पण और जनसभा करेंगे।

बता दें कि जुलाई 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही खाद कारखाना और एम्स की आधारशिला रखी थी और अब वे ही इसका लोकार्पण करने जा रहे हैं। ऐसे में इस पूरे कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने की तैयारी है। जनसभा में भी भारी भीड़ जुटाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी।   बैठक में एसएसपी, नगर आयुक्त, सीडीओ, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मुख्य अभियंता नगर निगम, एक्सीईएन लोनिवि, एक्सईएन विद्युत निगम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और उप निदेशक एम्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें