फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान: दूसरों के जीवन का अंधेरा मिटाने को 450 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

Mon, 13 Sep 2021 03:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) के सभागार में नेत्रदान पखवाड़े का समापन हुआ।
विज्ञापन
सक्षम संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले लोगों को संकल्प प्रमाणपत्र दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरों के जीवन से अंधेरा मिटाने के लिए 450 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। 25 अगस्त से आठ सितंबर तक चलने वाले नेत्रदान पखवाड़े के तहत समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने गोरक्षप्रांत के 10 जिलों में अभियान चलाया था। इनमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों सहित बलिया, मऊ व आजमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन


अभियान का समापन समारोह रविवार को समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह व पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी ने नेत्र दान का संकल्प लेने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बीच जो लोग समारोह में नहीं पहुंच सके उन्हें सक्षम के पदाधिकारी घर पर प्रमाण पत्र देंगे। इस बीच अतिथियों ने नेत्रदान का संकल्प लेने वालों की सराहना की।

कहा कि इससे बड़ा दान कुछ और नहीं हो सकता है। इस दान से दूसरों की जिदंगी से हमेशा के लिए अंधेरा छटेगा। अभियान के संयोजक व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वाई. सिंह ने अतिथियों का स्वागत व नेत्रदानियों के प्रति अभार प्रकट किया। इस मौके पर सक्षम गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष व सर्जन डॉ. शिव शंकर शाही, प्रांत सचिव प्रमोद दुबे, डॉ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, चिन्मयानंद मल्ल, शिवानंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, उदय, शशांक, निलेश, अवनीश प्रजापति, अंकित मिश्रा, सृष्टि, तान्या, सपना पांडेय, अंकित दूबे, बृजेश, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें