फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से बचा: नहीं सुनी शिकायत, गिर गया आवास के छत का प्लास्टर

Mon, 25 Sep 2023 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भीम बताते हैं कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग के कुछ लोग आए और मौका मुआयना भी किए, लेकिन कोई कार्रवाई न होने की वजह से प्लास्टर गिर गया। भीम ने बताया कि एसपी से उन्होंने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गिरा प्लास्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास की छत का प्लास्टर शनिवार रात में भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा था कि हादसा रात में हुआ और बरामदे में कोई मौजूद नहीं था। घटना से घर में रहने वाले कर्मचारी भीम प्रसाद गोंड की बच्ची डर गई है।
विज्ञापन


बड़ी बात यह कि पिछले करीब एक साल से इसकी शिकायत कमिश्नर, डीएम, पीडब्ल्यूडी के अफसरों तक से की जा रही है। कर्मचारी ने अब एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कैंट पुलिस को जांच सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक, भीम प्रसाद गोंड राज्य कर विभाग (जीएसटी) में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सरकारी आवास आवंटित हैं। एक दिन उनकी नजर छत के प्लास्टर पर पड़ी जो गिरने वाला था। उन्होंने इसकी शिकायत सभी अफसरों से की। सुनवाई न होने पर आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई। उन्होंने प्रार्थनापत्र में लिखा कि आवास डबल स्टोरी का है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मिट्टी को तपाकर बना रहीं सोने जैसी ज्वेलरी, विदेशों से आ रही डिमांड
विज्ञापन


छत, बरामदा एवं आवास के आगे बना छज्जा खुला होने के कारण सीढ़ी के रास्ते के आवास में पानी आता रहता है। छज्जा गिरने से हादसा हो सकता है। भीम बताते हैं कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग के कुछ लोग आए और मौका मुआयना भी किए, लेकिन कोई कार्रवाई न होने की वजह से प्लास्टर गिर गया। भीम ने बताया कि एसपी से उन्होंने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें