फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिपराइच विधायक का मोबाइल हैक, हैकरों ने लोगों से मांगे रुपये, सोशल मीडिया पर जारी की चेतावनी

Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

विधायक महेंद्र पाल सिंह की ओर से लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और ऐसे संदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी ऑनलाइन लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर इसकी पुष्टि करने की अपील की गई।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह का मोबाइल फोन सोमवार को हैक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हैकरों ने विधायक के नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे और रुपये की मांग की। जानकारी मिलते ही विधायक की ओर से सोशल मीडिया सेल के माध्यम से लोगों को सावधान किया गया।

विज्ञापन


विधायक के नंबर से आने वाले किसी संदेश या कॉल पर ऑनलाइन भुगतान नहीं करने की अपील की गई। बताया गया कि सोमवार को विधायक एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। उसमें एक लिंक भेजा गया था।

Trending Videos

आशंका है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद विधायक के प्रतिनिधि के मोबाइल पर लोगों के फोन आने लगे। उन्होंने बताया कि विधायक के नंबर से उन्हें संदेश भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके बाद विधायक को मोबाइल हैक होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आगाह किया गया। लोगों से कहा गया कि विधायक के नंबर से रुपये मांगने वाला कोई संदेश या कॉल आने पर किसी तरह का भुगतान न करें।

विधायक की ओर से लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और ऐसे संदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी ऑनलाइन लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर इसकी पुष्टि करने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें