फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: थाने का बैरियर तोड़ चाय की दुकान में घुसी पशु लदी पिकअप, पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Tue, 12 Jan 2021 09:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया थाने का बैरियर तोड़कर पशुओं से लदी एक पिकअप चाय की दुकान में घुसकर पलट गई। वाहन की गति इतनी तेज थी कि उसने एक बिजली का पोल, ठेला और दुकान की भट्ठी समेत टिन शेड तोड़ दिया। बैरियर के पास खड़े एक दरोगा और दो सिपाहियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन पलटने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मुकदमे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

 
रामपुर कारखाना पुलिस ने थाना गेट के सामने अवरोधक खड़ा किया। अवरोधक के पास थाने के एक दरोगा और दो सिपाही मोर्चा संभाले थे। इसी बीच देवरिया की ओर से एक पिकअप को आते देख पुलिस कर्मियों ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति और तेज कर दी।

वाहन को तेज गति से बैरियर की ओर आते देख दरोगा और सिपाही कूदकर किनारे हो गए। चालक बैरियर को तोड़ता हुआ आगे निकला, लेकिन बैरियर से टकराने के बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे के पास एसबीआई बैंक के सामने बिजली का खंभा तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक के सामने अंगूरी यादव और गणेश चौहान की चाय की दुकान में घुस गया। अंगूरी की दुकान की भट्ठी तोड़ते हुए वाहन पलट गया। इससे गणेश चौहान का ठेला टूट गया। जबकि अंगूरी का टिन शेड टूट कर गिर गया। वाहन के पलटने से चालक और दो पशु तस्कर घायल हो गए।

गाड़ी पलटते देख पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी वाहन पर लदे बछड़ों को थाना परिसर में ले गए।

थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर की तहरीर पर पुलिस ने चालक वरुण मिश्रा निवासी सिधुवापार थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, गोलू निवासी चिलुआताल, गोरखपुर और सोहराब निवासी करमैनी, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ समेत सात लोगों के खिलाफ गो वध पशु क्रूरता अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें