फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: एसटीएफ ने एक फर्जी शिक्षक को उठाया, आठ पहले ही हो चुके है बर्खास्त

Tue, 12 Jan 2021 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर बेसिक शिक्षा परिषद में फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों पर एसटीएफ ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। सोमवार की देर शाम एसटीएफ ने शहर से एक शिक्षक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


चर्चा है कि वह शिक्षक पास के जनपद में तैनात है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में पूरे दिन चर्चा होती रही। जनपद में भी एसटीएफ की रिपोर्ट पर फर्जी तरीके से नियुक्ति पाए आठ शिक्षक बर्खास्त हो चुके है।

खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले से सोमवार की देर शाम एसटीएफ की टीम ने एक शिक्षक को घर से अपने साथ लेकर गई। बताया जा रहा है कि वह शिक्षक पास के जनपद में तैनात है और फर्जी प्रमाण पत्रो के सहारे नौकरी कर रहा था। एसटीएफ उस शिक्षक से पूछताछ करने के लिए ले गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी एसटीएफ ने जनपद में कुछ शिक्षकों को फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की सूचना बीएसए को दी थी। जिस पर बीएसए ने जांच कराई तो आठ शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करते पाए गए थे। पांच शिक्षकों को मार्च 2020 में और अन्य शिक्षकों को जून 2020 में बर्खास्त कर दिया गया था।

यह सभी शिक्षक नाथनगर, बघौली और खलीलाबाद में कार्यरत थे। शहर से शिक्षकों को हिरासत में लेने की चर्चा पूरे दिन होती रही। बीएसए कार्यालय पर लोग एक दूसरे से उक्त शिक्षक के बारे में जानने को लेकर चक्कर लगाते रहे। कार्यालय में तैनात कर्मी भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें