फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फार्मासिस्ट की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Oct 2020 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

बस्ती शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन में निवासी फार्मासिस्ट की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि 13 वर्ष पहले सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के तुर्कवलिया तिवारी निवासी मार्कंडेश्वर मणि त्रिपाठी की पुत्री पद्मजा उर्फ मोनिका की शादी संविदा पर तैनात फार्मासिस्ट संजय कुमार से हुई थी। उससे कोई संतान नहीं हुई।

वर्तमान में फार्मासिस्ट की तैनाती गौर ब्लॉक में है। पुलिस के अनुसार संजय ने दो शादी की है। पहली पत्नी पद्मजा से कोई संतान नहीं है, जबकि दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार को करीब दस बजे पुलिस को घटना सूचना मिली।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतारा जा चुका था। पूछने पर मृतका की सास ने बताया कि बहू छत में कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें