बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई और नौ संक्रमित मिले। कोरोना के कारण अब तक 87 लोगों की जान जा चुकी है। अब 4492 संक्रमित मिले हैं। 4107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 17 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में 296 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम के अनुसार जिले से अब तक 167496 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 810 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। जनपद में कुल 118 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 65, हर्रैया में 35, भानपुर में 10 व रुधौली में आठ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।